फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The concerned department will be responsible for the accident

संबंधित विभाग की होगी हादसे की जवाबदेही

Thu, 18 Feb 2021 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
The concerned department will be responsible for the accident
चारधाम यात्रा तैयारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी मोटर मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर क्रश बैरियर और साइन बोर्ड लगाए जाए। जहां अभी पहाड़ कटान, डामरीकरण और पैच वर्क किए जाने हैं, वह कार्य अप्रैल तक संपन्न करा लें। बीआरओ के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा तैयारियों की बैठक लेते हुए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रा के दौरान जिन मोटर मार्ग पर दुर्घटनाएं होंगी इसकी जवाबदेही संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में पड़ने वाले यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति की रिपोर्ट 15 दिन में प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को यात्रा के दौरान मार्गों पर स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। डा. दीपा रूबाली ने बताया कि जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर 19 स्वास्थ्य केंद्र हैं। होटल, ढाबा, दुकानदारों को रेट लिस्ट चस्पा करने और यात्रियों को गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ परोसने के निर्देश देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नियमित चेकिंग करने को कहा। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम संदीप तिवारी, सीओ एमसी बिंजोला, ईई केएस नेगी, सतीश नौटियाल, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed