{"_id":"57cef3ae4f1c1b1c56318122","slug":"the-commotion-in-the-meeting-the-leaders-bdc","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने किया बीडीसी बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने किया बीडीसी बैठक में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर की बीडीसी बैठक प्रधानों के हंगामे की भेंट चढ़ी। बैठक शुरू होते ही प्रधानों ने मनरेगा का 30 प्रतिशत बजट क्षेत्र पंचायत सदस्यों को देने पर विरोध जताते हुए हंगामा किया, जिससे बैठक स्थगित की गई। प्रमुख ने कहा कि मामले में बीडीसी से कोई प्रस्ताव नहीं गया है, इस तरह के निर्णय शासन स्तर से ही लिए जाते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में प्रमुख कुंवर सिंह पंवार की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक शुरू होते ही प्रधानों ने हंगामा किया। प्रधानों ने कहा कि मनरेगा का 30 प्रतिशत बजट क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिए जाने का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने निर्णय जल्द वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए, जिससे बैठक स्थगित करनी पड़ी। बहिष्कार करने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सोबत सिंह कैंतुरा, दिनेश रावत, हरभजन सिंह पंवार, गोविंद असवाल, जनक सिंह बिष्ट, कुलवीर रावत, राकेश पंवार, उपेंद्र पुंडीर, सुलोचना देवी, सरोजनी देवी, कृष्णा देवी और विनीता देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन