फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The city will soon get a city bus service.

Tehri News: नगर को जल्द मिलेगी सिटी बस सेवा

Sun, 06 Sep 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 06 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
The city will soon get a city bus service.
बस खरीदने के लिए अब टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है पूरी
विज्ञापन

अक्तूबर से सुविधा शुरू करने की तैयारी
नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका नई टिहरी क्षेत्र में सिटी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। सिटी बस खरीदने के लिए अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर पालिका ने आगामी अक्तूबर से सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विधायक निधि से सिटी बस खरीदने के लिए दिसंबर 2025 में 23 लाख पालिका को मिले थे। तब से करीब नौ माह का समय बीत चुका है। पहले टेंडर में आई आपत्तियों और बाद में निर्धारित शर्तें पूरी नहीं होने के कारण दो बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने से बस खरीदने में देरी हुई। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरवासियों को जल्द सिटी बस मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सिटी बस का संचालन नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथीपुरम, कोटीकॉलोनी, चंबा और बादशाहीथौल क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में उक्त क्षेत्रों के बीच नियमित स्थानीय परिवहन सुविधा सीमित होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। चारधाम यात्रा के दौरान परेशानी और बढ़ जाती है, क्योंकि बड़ी संख्या में बसें यात्रा मार्गों पर संचालित होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बस शुरू होने से नगर क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को नियमित आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका स्तर पर अब बस उपलब्ध होने के बाद संचालन व्यवस्था और मार्ग संबंधी तैयारियां पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पालिका का लक्ष्य अक्तूबर 2026 से सिटी बस सेवा शुरू करने का है।



सिटी बस संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया अब जाकर पूरी हो चुकी है। अक्तूबर से नगर क्षेत्र में सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे नगरवासियों को स्थानीय आवागमन में सुविधा मिलेगी
- मोहन सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed