फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Chamba-Dharasu highway is in a bad condition due to debris falling from the hill

Tehri News: पहाड़ी से गिर रहे मलबे से चंबा-धरासू हाईवे हुआ खस्ताहाल

Sun, 20 Jul 2025 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 20 Jul 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
The Chamba-Dharasu highway is in a bad condition due to debris falling from the hill
डेढ़ साल बाद भी पनियाली में नहीं हो पाया भूस्खलन जोन का मरम्मत कार्य पूरा
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। चंबा-धरासू हाईवे पर 108 किमी पर पनियाली में भूस्खलन जोन का मरम्मत कार्य धीमी गति से चल रहा है। पनियाली में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है और मलबा हाईवे पर गिर रहा है। इससे वहां पर लगभग 300 मीटर सड़क की स्थिति खस्ताहाल बनी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
सड़क की स्थिति खराब होने से गंगाजल लेने गंगोत्री जाने वाले कांवड़ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश रतूड़ी, विजय सिंह राणा, गंगा प्रसाद खंडूड़ी, सुमन सिंह गुसाईं ने बीआरओ से राजमार्ग पर भूस्खलन जोन का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में पनियाली में भूस्खलन होने से हाईवे के ऊपर पहाड़ी पर स्थापित हाईटेंशन टावर और लाइन खतरे की जद में आ गए थे। खतरे को देखते हुए हाईटेंशन टावर को वहां से अब हटा दिया गया है। जनवरी 2024 से बीआरओ ने भूस्खलन जोन का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से आरसीसी की दीवार बनाई जा रही है। तब से डेढ़ साल का समय बीत चुका है लेकिन मरम्मत कार्य पूरा नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पनियाली में हाईवे के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का टावर हटाने में अधिक समय लगा जिससे आरसीसी दीवार बनने में विलंब हुआ है। आगामी दो माह के अंतर्गत सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा कर पनियाली में सड़क पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दी जाएगी।
-भारत डोबरियाल, अवर अभियंता, बीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed