फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The central government has agreed to give land in exchange for land: Chauhan

केंद्र सरकार जमीन के बदले जमीन देने पर हुई सहमत : चौहान

Fri, 08 Sep 2023 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
The central government has agreed to give land in exchange for land: Chauhan
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित तल्ला उप्पू के ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाया है। भारत सरकार ने वर्षों से बांध की झील में डूबी जमीन के बदले जमीन देने की मांग पर सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।
शुक्रवार को यहां एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में थौलधार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह चौहान ने बताया कि टिहरी बांध प्रभावित तल्ला उप्पू के ग्रामीण करीब 23 सालों से जमीन के बदले जमीन देने की मांग करते आ रहे थे। तल्ला उप्पू के ग्रामीणों की अधिकांश उपजाऊ जमीन बांध की झील में डूब गई थी। इससे प्रभावितों को पुनर्वास का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से लगातार संघर्ष करने के बाद शासन-प्रशासन स्तर पर कई बार हुई जांच में ग्रामीणों की मांग को जायज मानते हुए उन्हें पुनर्वास का लाभ देने की सिफारिश की गई थी। कहा कि यह मांग लगातार उठाते रहने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने भारत सरकार में मजबूत पैरवी कर ग्रामीणों को उनका हक दिलाया है। पूर्व प्रमुख ने बताया कि भारत सरकार ने बांध प्रभावित तल्ला उप्पू के करीब 94 परिवारों को भूमि के बदले भूमि देने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुनर्वास निदेशालय से प्रभावितों के लिए जमीन तलाशने का काम जल्द पूरा करने की अपील की है। वहीं डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि जमीन के बदले जमीन देने की स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीणों के लिए जमीन तलाश की जा रही है। इस मौके पर डीएन नौटियाल, भरत सिंह नेगी, महावीर चौहान, सोबत सिंह नेगी और साब सिंह नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed