{"_id":"6592ee81e1a67f9fa00a3e96","slug":"the-campaign-to-make-tehri-lake-a-tourist-destination-will-take-auspicious-form-in-the-new-year-new-tehri-news-c-5-1-drn1020-319809-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी झील को पर्यटन स्थल बनाने की मुहिम नए साल में लेगी मुहूर्त रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी झील को पर्यटन स्थल बनाने की मुहिम नए साल में लेगी मुहूर्त रूप
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए वर्षों से चल रही कसरत के इस साल धरातल पर उतरने की उम्मीद है। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास से एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से झील क्षेत्र में रिंग रोड, ईको हट्स, स्वीमिंग पुल, एडवेंचर पार्क, नए बोटिंग प्वाइंट, ग्लास बोटम ब्रिज समेत 38 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए करीब 1954 करोड़ के कार्य जल्द शुरू होंगे। कंसल्टेंट इसी माह डीपीआर में प्रस्तावित कार्यों की धरातलीय मैपिंग शुरू करेंगे।
टिहरी झील को बेहतर पर्यटन स्थल बनाने से लेकर आसपास क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए 2019 में केंद्र सरकार के अनुरोध पर एडीबी ने 1954 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताते हुए डीपीआर भेजने को कहा था। सरकार ने प्रथम चरण की डीपीआर कंसल्टेंट से तैयार कराई थी। मई 2022 में केंद्र सरकार की वित्तीय समिति ने डीपीआर को स्वीकृति दी थी।
इसके बाद एडीबी की विशेषज्ञ टीम ने भी कई बार झील क्षेत्र का भ्रमण कर प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली थी। साथ ही कई गांव में बैठक कर ग्रामीणों के सुझाव भी लिए थे। स्थानीय लोगों से लेकर एडीबी के टीम के सुझाव के आधार पर डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि कंसल्टेंट ट्रेक्टेबल इंजीनियरिंग प्रा.लि. जल्द डीपीआर में प्रस्तावित कार्यों के लिए धरातलीय मैपिंग कार्य भी शुरू करेगा, जिसके बाद एडीबी स्वीकृत प्रोजेक्ट के लिए धनराशि जारी करेगी।
विज्ञापन
झील क्षेत्र में यह होंगे कार्य
झील क्षेत्र के आसपास 38 कार्यों को छह कलस्टर में बांटा गया है, जिसमें कोटी काॅलोनी, तिवाड़गांव, मदननेगी, डोबरा चांठी, झील कलस्टर, नई टिहरी आदि शामिल है। कलस्टर में वाटर पार्क, स्विमिंग पुल, एम्यूजमेंट राइड्स, ईको हट्स, पार्किंग, एकीकृत सूचना केंद्र, लाइट एंड साउंड शो, ब्रिज, योग और पंचकर्मा, बॉयो डायवर सिटी पार्क, साइकिल, ई-रिक्शा, नए बोटिंग प्वाइंट, मेडिकल सुविधा केंद्र, एंगलिंग, सर्विंलांस सेंटर, नई टिहरी, बौराड़ी शहर का सौंदर्यीकरण, कूड़ा निस्तारण केंद्र, एडवेंचर रिजोर्ट से लेकर रिंग रोड शामिल की गई है।