{"_id":"674870e6388726b82b0eba9b","slug":"the-audience-danced-to-the-presentation-of-himachali-garhwali-and-jaunsari-songs-tehri-news-c-50-1-nth1001-109880-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: हिमाचली, गढ़वाली और जौनसारी गीतों की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: हिमाचली, गढ़वाली और जौनसारी गीतों की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक
Thu, 28 Nov 2024 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 28 Nov 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी मैच में देवभूमि विकासनगर की टीम बनी विजेता
नैनबाग (टिहरी)। अगलाड़ घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की पहल पर कैंपटी में आयोजित 31वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में कबड्डी मैच में देवभूमि विकासनगर की टीम विजेता और अगलाड़ घाटी कैंपटी की टीम उपविजेता रही। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक ठाकुर रघुवीर सिंह, मोनिका आर्य के गढ़वाली और जौनसारी गीतों पर दर्शक खूब झूमे।
कैंपटी में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालीधार और बेल गांव की टीम के मध्य कबड्डी का मुकाबला हुआ, जिसमें बेल गांव की टीम विजेता रही। वॉलीबाल का मैच आजादपुर थानों और टीटी कंपनी कैंपटी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें थानों की टीम विजेता बनी।
राजकीय इंटर कॉलेज कैंपटी और सरस्वती शिशु मंदिर कैंपटी के छात्र-छात्राओं ने जौनसारी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, अमित गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन होता रहता है। जौनपुर की पौराणिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ उसे आगे बढ़ाने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
इस मौके पर समिति अध्यक्ष विरेंद्र पंवार, सुशील नौटियाल, हुकम सिंह पंवार, चंद्र सिंह पंवार, राजेश नौटियाल, जगत पंवार, मनोज पंवार, अभिषेक पंवार, लोकेंद्र पंवार, विनोद नेगी, अनिल नौटियाल मौजूद थे।