फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The accused got medical 15 hours after the incident

घटना के 15 घंटे बाद कराया आरोपियों का मेडिकल

Fri, 14 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
The accused got medical 15 hours after the incident
भिलंगना ब्लाक के भेटी गांव में बच्चे पर फायर झोंकने के आरोपियों का घटना के 15 घंटे बाद मेडिकल कराया गया। पीड़ित पक्ष ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और साक्ष्य छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सीजेएम राहुल कुमार की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बालगंगा तहसील के विनयखाल राजस्व क्षेत्र के भेटी गांव में बृहस्पतिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल रामलाल पुत्र गबरू के घर पहुंच गई थी। बालक महेश (12) पुत्र गंगा लाल बॉल लेने आंगन में गया तो आरोपी रामलाल पुत्र गबरू ने साथ में बैठकर शराब पी रहे कंडारस्यूं निवासी विजय कंडारी की लोडेड बंदूक से बच्चे पर फायर कर दिया। घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे की घटना के बाद वहां पहुंचे राजस्व पुलिस कर्मियों ने शाम साढ़े पांच बजे आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, इसके बावजूद दोनों आरोपियों का 15 घंटे बाद यानी शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे मेडिकल कराने पर ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। घायल बच्चे के मामा व पूर्व प्रधान रामलाल शाह ने कहा कि यदि आरोपियों को बचाने के लिए मेडिकल में देरी की गई है तो वे सपरिवार राजस्व विभाग के खिलाफ आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के पास नहीं है बंदूक का लाइसेंस
क्रिकेट खेल रहे बच्चे पर जिस बंदूक से फायर किया गया है। उसका लाइसेंस ही नहीं है। कंडारस्यूं निवासी पूर्व सैनिक विजय कंडारी किस मकसद से बंदूक लेकर आया था। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर
घायल बालक महेश के मामा रामलाल शाह ने ऋषिकेश एम्स में बच्चे के मुंह का आपरेशन कर 14 छर्रे निकाले गए हैं। डाक्टरों ने उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई है।

कोट--------
भेटी गांव में बच्चे पर फायर करने की सूचना बृहस्पतिवार को शाम साढ़े तीन बजे मिली। मौके पर पहुंचकर साढ़े पांच बजे आरोपी रामलाल पुत्र गबरू और विजय कंडारी पुत्र भोला सिंह को हिरासत में ले लिया गया था। घायल बच्चे की मां रैजा देवी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 307, 201, 34 और धारा-25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने में समय लग गया।
-राजेंद्र सिंह रावत, तहसीलदार, बालगंगा तहसील।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed