फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The 1,652 farmers in the district quarter 13 million loan

जिले के 1652 किसानों को दिया पौने 13 करोड़ का ऋण

Sat, 06 Feb 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The 1,652 farmers in the district quarter 13 million loan
सहकारिता विभाग ने जिलेभर में साधन सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों के माध्यम से 1652 किसानों को बिना ब्याज पर 12 करोड़ 86 लाख 42 हजार का ऋण बांटा।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार ने 205 किसानों को एक 56 करोड़ रुपये का ऋण बांटा। जाखणीधार में टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल ने 183 किसानों को एक करोड़ 83 लाख 10 हजार चेक भेंट किए।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला, निदेशक सुनील हनुमंती ने जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में 242 किसानों को दो करोड़ 16 लाख का लोन दिया। चंबा में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रोशनलाल सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट ने 179 लोगों को एक करोड़ 62 लाख, प्रतापनगर में विधायक विजय पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, निदेशक नरेश नेगी, सतपाल कलूड़ा ने 144 लोगों को 85 लाख, घनसाली में विधायक शक्तिलाल शाह, ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता ने 204 किसानों को एक 16 लाख, देवप्रयाग में राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष बृजभूषण गैराला और निदेशक जेपी चंद ने 115 लोगों को एक करोड़ 64 लाख, कीर्तिनगर में विधायक विनोद कंडारी ने 132 लोगों को एक करोड़ 19 लाख, कंडीसौड़ में विधायक प्रीतम पंवार, जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़ ने 105 लोगों को 72 लाख रुपये के चेक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed