{"_id":"4480b721f437ce64003b218e73278df9","slug":"thdc-celebrated-28th-foundation-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचडीसी ने मनाया अपना 28वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचडीसी ने मनाया अपना 28वां स्थापना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sun, 12 Jul 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अपना 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारियों की कड़ी मेहनत से ही टिहरी डैम से बिजली उत्पादन शुरू हो पाया है। अब लक्ष्य द्वितीय चरण की एक हजार मेगावाट की पीएसपी परियोजना का निर्माण तय समय पर पूरा कर राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है।
विज्ञापन
भागीरथीपुरम में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का टीएचडीसी के महाप्रबंधक आरएस मेहरोत्रा ने झंडारोहण कर सीएमडी का संदेश पढ़कर सुनाया। कहा कि टीएचडीसी ने विकट परिस्थितियों को झेलते हुए कर्मियों के सहयोग से बांध का निर्माण पूरा किया, जिससे राष्ट्र को बिजली मिलने के साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की पेयजल एवं सिंचाईं जरूरतें पूरी हो रही है।
विज्ञापन
अब लक्ष्य द्वितीय चरण की पीएसपी परियोजना को पूरा करने की है। कहा कि टीएचडीसी सीएसआर से बांध प्रभावित क्षेत्रों में जनता की जरूरतों के मुताबिक विकासपरक योजनाएं संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
अपर महाप्रबंधक यूके ठाकुर, केपी सिंह, उपमहाप्रबंधक केके पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक डा. एएन त्रिपाठी, एसपी पटनायक, उप प्रबंधक भारती डिमरी, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनवीर सिंह नेगी, मनोज राय, चंद्रवीर नेगी, सुरेश, रंजीत, जोत सिंह, विजय आदि मौजूद थे।