फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Tell the public the policies of the central and state government'

केंद्र और राज्य सरकार नीतियां जनता को बताएं

Tue, 21 Dec 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
'Tell the public the policies of the central and state government'
भाजपा कांडीखाल मंडल की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चो की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और भाजपा की रीति को जनता तक पहुंचाने की अपील की गई।
विज्ञापन

भाजपा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के कांडीखाल मंडल की बैठक रामगढ़ में हुई। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि किसी भी समय विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में सभी को मिलकर भाजपा को जिताने के लिए कार्य करना चाहिए। विधानसभा प्रभारी नत्थी सिंह नेगी ने चुनाव की कार्ययोजना बताई। पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी संगठन के लिए निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य करता आया है। इस दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने रोष जताया कि वह हमेशा ही कर्मठता से कार्य करते हैं, लेकिन सम्मान देने के वक्त उनकी उपेक्षा की जाती है। इसलिए विधायक, पार्टी पदाधिकारियों को सोचना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जुयाल, पवन रावत, विजयपाल सिंह नेगी, भगवान सिंह राणा, प्रमोद नेगी, प्रधान ऋषि भट्ट, नत्थी सिंह कैंतुरा, सोबत सिंह सजवाण और धनपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed