फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Telemedicine service died in Tehri

टिहरी में दम तोड़ गई टेली मेडीसिन सेवा

Sat, 16 Oct 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Telemedicine service died in Tehri
जिले में टेली मेडिसिन सेवा 555 को इलाज की दरकार है। बजट के अभाव में उपकरणों की मरम्मत नहीं होने से यह सेवा डेढ़ साल से ठप पड़ी है। इससे दूर-दराज क्षेत्र के मरीजों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गैर सरकारी सेवा होने के कारण 555 को शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगाहें टीएचडीसी पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का खासा अभाव है। मरीजों की सुविधा के लिए वर्ष 2017 में जिला अस्पताल बौराड़ी में टेलीमेडिसिन सेवा 555 शुरू की गई थी। इसके सेवा केंद्र से जिले के 30 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को जोड़ा गया था। शुरूआती दो-तीन साल में उपकेंद्रों में डाक्टर नहीं होने की स्थिति में वहां तैनात फार्मासिस्ट सेवा केंद्र में तैनात डाक्टर से मरीजों का संवाद कराने के बाद दवा दे देते थे। लेकिन टेलीमेडिसिन सेवा का संचालन कर रही कॉम्परेक्स कंपनी को बजट नहीं मिल पाया। मार्च 2020 से सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा है। सेवा केंद्र में तीन डाक्टर तो कार्यरत हैं, लेकिन उपकरणों का रखरखाव नहीं होने के कारण चार-पांच स्वास्थ्य उप केंद्र ही सेवा केंद्र से जुड़े हैं। ऐसे में दूर-दराज क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सीय सलाह नहीं मिलने के कारण जिला अस्पताल और ऋषिकेश-देहरादून के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
टेलीमेडिसिन सेवा 555 बाहरी वित्तीय सहायता से संचालित की जा रही थी। सेवा को बहाल रखने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है। इसके लिए टीएचडीसी को पत्र भेजा गया है। बजट मिलने पर ही सेवा को बहाल किया जा सकता है। - डा. संजय जैन, सीएमओ नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन सेवा के लिए बजट के संबंध में स्वास्थ्य विभाग से अभी कोई पत्र नहीं मिला है। विभाग ने सीएसआर मद से डिमांड की है तो पत्र मिलते ही जल्द कार्रवाई की जाएगी। -यूके सक्सेना, अधिशासी निदेशक टीएचडीसी भागीरथीपुरम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed