फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri to Receive the Gift of a Medical College During Prime Minister's Visit: MLA

प्रधानमंत्री के दौरे से टिहरी को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात : विधायक

Sat, 09 May 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 09 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Tehri to Receive the Gift of a Medical College During Prime Minister's Visit: MLA
पीएसपी राष्ट्र को समर्पित करने जून में टिहरी आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञापन

नई टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टिहरी दौरे को लेकर भाजपाइयों में उत्साह है। प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। संभवत: जून में प्रस्तावित कार्यक्रम से टिहरीवासियों को बांध विस्थापित-प्रभावितों के लिए हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशें लागू होने और यहां मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने की उम्मीद है।
पत्रकार वार्ता में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी में पहली बार प्रधानमंत्री के आगमन से प्रदेश के साथ ही टिहरी-उत्तरकाशी की दशा और दिशा बदलेगी। टिहरी जल विद्युत परियोजना की एक हजार मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले माह टिहरी दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पीएम के समक्ष टिहरी विधानसभा को ओबीसी में शामिल करने, टिहरी बांध की रॉयल्टी का 50 प्रतिशत बांध प्रभावित क्षेत्र में खर्च करने और कोटीकॉलोनी में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय स्टेडियम बनाने की मांग भी रखेंगे। प्रधानमंत्री जनता की भावनाओं को समझते हैं जिससे वह निश्चित ही हमारी समस्याओं का समाधान करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री बलवंत रावत, राजेंद्र डोभाल, विजय कठैत, जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत और रामलाल नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed