फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri's daughter Preeti gets gold medal in engineering

टिहरी की बेटी प्रीति को इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल

Wed, 19 Jan 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Tehri's daughter Preeti gets gold medal in engineering
प्रीति धनाई, एमटेक सिविल इंजीनियरिंग में बनी गोल्ड मेडलिस्ट। - फोटो : NEW TEHRI
प्रतापनगर ब्लॉक के रौलाकोट गांव निवासी प्रीति धनाई ने जिले का मान बढ़ाया है। प्रीति ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट से एमटेक (मास्टर इन टेक्नोलॉजी) सिविल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रीति की इस उपलब्धि पर रौलाकोट गांव के लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन

मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलाहाबाद (प्रयागराज) में बीते मंगलवार को हुए दीक्षांत समारोह में प्रतापनगर ब्लॉक के रौलाकोट गांव निवासी प्रीति धनाई ने एमटेक सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रीति के पिता गजपाल सिंह धनाई गांव के पूर्व प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे, जबकि माता शैला देवी गृहणी हैं। उनका परिवार चंबा में रहता है। प्रीति की इस उपलब्धि पर प्रतापनगर, चंबा और जिले के लोगों ने खुशी जताई है। प्रीति की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव रौलाकोट में हुई है, जबकि माध्यमिक तक की शिक्षा सरस्वती विद्यामंदिर उनियालसारी चंबा और बीटेक की डिग्री उन्होंने टीएचडीसी हाइड्रो इंस्टीट्यूट बीपुरम से प्राप्त की है। इसके बाद उनका चयन एमटेक के लिए मोतीलाल नेहरू संस्था में हुआ था। प्रीति को गोल्ड मेडल मिलने पर प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, विद्या मंदिर चंबा के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार, प्रधान राहुल राणा, आशीष डंगवाल, गुरु प्रसाद भट्ट, उम्मेद सिंह पंवार, जिपं सदस्य बलवंत रावत, संजय पैन्यूली आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed