फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Premier League: Bourari Blasters won the title

टिहरी प्रीमियर लीग : बौराड़ी ब्लास्टर्स ने जीता खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tehri Premier League: Bourari Blasters won the title
I
विज्ञापन

IIविजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
I
Iडॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट क्रिकेट अकादमी की पहल पर आयोजित टिहरी प्रीमियर लीग सीजन-3 का खिताब बौराड़ी ब्लास्टर्स ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में बौराड़ी ब्लास्टर्स ने टिहरी टाइगर्स को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
I
I
I
Iबौराड़ी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टिहरी टाइगर्स के कप्तान अशद आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए। राहुल बरवाण ने 43, गौरव परमार ने 34 और मनीष राणा ने 21 रनों का योगदान दिया। बौराड़ी ब्लास्टर्स की ओर से विपिन अधिकारी और विक्की ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन

I
Iलक्ष्य का पीछा करते हुए बौराड़ी ब्लास्टर्स ने 16 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजय रावत ने 34 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जबकि राहुल मेहर ने 41 और रवि ने नाबाद 63 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। टिहरी टाइगर्स की ओर से राहुल और अंकित ने एक-एक विकेट लिया। मुख्य अतिथि पूर्व दायित्वधारी मुशर्रफ अली, शिक्षक टीटी राणा ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, मंच के प्रदेश सचिव राजेश नेगी, अंपायर राजू शर्मा, स्कोरर अस्मित, और आयोजक समिति के चमन, नवजीत शाह, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed