फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Police Dream-11 and Honey-11 entered the second round

टिहरी पुलिस ड्रीम-11 और हन्नी-11 ने दूसरे दौर में किया प्रवेश

Mon, 15 Nov 2021 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Tehri Police Dream-11 and Honey-11 entered the second round
डा. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी की पहल पर आयोजित द्वितीय टिहरी क्रिकेट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन टिहरी पुलिस ड्रीम-11 और हन्नी-11 की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित टिहरी क्रिकेट लीग का पहला मैच हन्नी-11 और फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। फ्रेंड्स क्लब के कप्तान विनोद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हन्नी-11 की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब की टीम 11.5 ओवर में 112 रनों पर ऑल आउट हो गई और हन्नी क्लब 5 रन से मैच जीत गया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के आकाश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। दूसरे मैच में टिहरी पुलिस ड्रीम-11 निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 132 रनों का लक्ष्य दिया। विपिन ने 28 और हरीश ने 26 बनाए। टिहरी वॉरियर्स की ओर से देव ने तीन और विक्की दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी वॉरियर्स की टीम 64 रनों पर ढेर हो गई और 68 रनों के अंतर से मैच हार गई। केवल विमल ने संघर्ष करते हुए 23 रनों की पारी खेली। टिहरी पुलिस की ओर से मैच ऑफ द मैच योगी ने 4 विकेट चटकाए। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्षा अशद आलम, सचिव राजेश नेगी, संजय बिष्ट, हितेश, किशन, फहाद शेख, ईमरान अली, संजय घिल्डियाल, अमित बिष्ट, विकास, दिवाकर बेलवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed