फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri players won gold medal in state level sports Maha Kumbh

Tehri News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में टिहरी के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

Sat, 07 Dec 2024 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 07 Dec 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Tehri players won gold medal in state level sports Maha Kumbh
नई टिहरी। युवा कल्याण विभाग की पहल पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में टिहरी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अंडर-20 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में टिहरी की टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि खेल महाकुंभ में टिहरी के खिलाड़ियों ने टीम और व्यक्तिगत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-20 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में टिहरी ने चंपावत को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में टिहरी के कविंद्र राणा ने स्वर्ण पदक जीता है। खो-खो और गोला फेंक प्रतियोगिता में टिहरी की टीम तृतीय स्थान पाकर कांस्य पदक जीतने में सफल रही। अंडर-20 बालिका वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में टिहरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम इंचार्ज क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं और फुटबाल कोच देवेंद्र राणा के नेतृत्व में जिले के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed