फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri lake will become more beautiful than 50 lakhs

50 लाख की धनराशि से और खूबसूरत बनेगी टिहरी झील

Fri, 04 Dec 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tehri lake will become more beautiful than 50 lakhs
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत साहसिक पर्यटन के चिह्नित टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने झील को बेहतरीन पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए 50 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। ऐसे में झील क्षेत्र में होने वाले कार्यों की डीपीआर तत्काल तैयार कर निविदा निकाली जाए।
विज्ञापन

लोनिवि और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम इवा ने कहा कि आने वाले झील महोत्सव से पहले 50 लाख की धनारशि से दुकानें, गेट समेत अन्य कार्य पूरे कर लिए जाए। लोनिवि के ईई केएस नेगी ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों की डीपीआर का काम 75 फीसदी पूरा हो गया है। जल्द ही अवशेष कार्य को पूरा कर निविदा निकाली जाएगी। डीएम ने लोनिवि, पर्यटन से लेकर अन्य अधिकारियों को झील का निरीक्षण कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव और साहसिक पर्यटन अधिकारी सोबन सिंह राणा ने झील क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed