फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri lake was again buzzing with tourists on the weekend

वीकेंड पर सैलानियों से फिर गुलजार हुई टिहरी झील

Sun, 25 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Tehri lake was again buzzing with tourists on the weekend
टिहरी झील में बोटिंग करते पर्यटक। - फोटो : NEW TEHRI
वीकेंड पर रविवार को टिहरी झील पर्यटकों से गुलजार रही है। बोटिंग के लिए झील में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही बोटिंग करने के लिए सैलानियों का टिहरी झील पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पर्यटकों की एकाएक बढ़ती संख्या से बोट व्यवसायों और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। रविवार को टिहरी झील में रोमांच का सफर करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से 421 सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते पिछले वीकेंड पर 10 और 17 जुलाई को टिहरी झील में बोटिंग करने के लिए सीमित संख्या में पर्यटक पहुंच पाए थे। इस अंतराल में औसतन प्रतिदिन 30 से लेकर 70 पर्यटक बोटिंग के लिए आते रहे, लेकिन रविवार को टिहरी झील में सुबह से ही सैलानियों की अच्छी खासी आवक देखने को मिली। इससे बोट व्यवसायों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, पौड़ी और रुद्रप्रयाग से बड़ी संख्या में सैलानी झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने यहां पहुंचे थे। बोट यूनियन के पूर्व संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि रविवार को 421 पर्यटकों ने झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed