{"_id":"691db98bfcfc4ea8bb0c835e","slug":"tehri-lake-even-after-20-years-the-proposal-for-the-mathiyali-syansu-bridge-remains-in-cold-storage-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-115806-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी झील : 20 साल बाद भी ठंडे बस्ते में मठियाली-स्यांसू पुल का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी झील : 20 साल बाद भी ठंडे बस्ते में मठियाली-स्यांसू पुल का प्रस्ताव
Wed, 19 Nov 2025 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 19 Nov 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
2011 में मिली थी वित्तीय स्वीकृति, पुल बनने से कम होगी 25 किमी दूरी
जुआ पट्टी के दर्जनों गांव और चारधाम यात्रियों को मिलेगा लाभ
कंडीसौड़ (टिहरी)। टिहरी बांध की झील बनने के बाद लंबी दूरी तय कर रहे जुआ पट्टी से थौलधार ब्लॉक मुख्यालय की दूरी कम करने के लिए मठियाली-स्यांसू मोटर वाहन पुल बनाने की मांग 20 साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। झील बनने के बाद स्थानीय लोगों की ओर से लगातार पुल निर्माण की मांग उठाए जाने पर दिसंबर 2011 में वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन अभी तक यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है। पुल बनने से दर्जनों गांव ही नहीं चारधाम यात्रा की भी 25 किमी दूरी घट जाएगी।
वर्ष 2005-06 में टिहरी बांध की झील बनने के कारण पुरानी टिहरी-उत्तरकाशी हाईवे झील में डूब गया था। उसके बाद से चंबा-धरासू एनएच पर यातायात संचालित हो रहा है। हाईवे पर जुआ पट्टी के दर्जनों गांव सहित चारधाम यात्रा का सफर कम करने के लिए एनएच पर मठियाली- स्यांसू मोटर पुल बनाने की मांग की जा रही है लेकिन झील बनने के 20 साल बाद भी प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है।
थौलधार ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी ने सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय को दिए ज्ञापन में बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से लगातार मांग उठाने पर मठियाली से स्यांसू तक मोटर मार्ग और मोटर वाहन पुल की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन शासनादेश जारी होने के 16 साल बाद भी सड़क और पुल निर्माण की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख भंडारी, राकेश गुसाईं और जीत सिंह गुसाईं ने बताया कि मठियाली-स्यांसू मोटर पुल बनने से थौलधार ब्लॉक में जुआ पट्टी के दर्जनों गांवों की ब्लॉक मुख्यालय और चारधाम यात्रा की 25 किमी दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पुल बनने के बाद यह दूरी महज 4-5 किमी रह जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ ही चारधाम यात्रियों की समस्या को देखते हुए पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि सचिव लोनिवि ने ईई चंबा को पुल निर्माण की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।