फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri district hospitals will soon get 116 nursing officers

Tehri News: टिहरी जिले के अस्पतालों को जल्द मिलेंगे 116 नर्सिंग अधिकारी

Sun, 31 Dec 2023 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 31 Dec 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Tehri district hospitals will soon get 116 nursing officers
अस्पतालों में लंबे समय से बनी थी कमी, तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की जगी उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। टिहरी जिले के अस्पतालों को जल्द ही 116 नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग अधिकारियों के स्वीकृत 142 पदों के सापेक्ष वर्तमान में 29 ही कार्यरत है। जबकि नर्सिंग अधिकारी के 113 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे। नर्सिंग अधिकारियों की सबसे अधिक कमी जिला अस्पताल बौराड़ी में बनी थी। नए नर्सिंग ऑफिसरों की नियुक्ति होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद जगी है।

टिहरी जिले में एक-एक जिला अस्पताल और उप जिला अस्पताल, 11-11 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। अधिकांश अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारियों की कमी बनी थी। जिला अस्पताल बौराड़ी में नर्सिंग अधिकारी के 45 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में वहां सिर्फ चार ही नर्सिंग अधिकारी कार्यरत थे। नर्सिंग अधिकारियाें की कमी होने से वार्ड में भर्ती रोगियों को सबसे अधिक समस्या आ रही थी। लंबे इंतजार के बाद अब जिले के अस्पतालों को 116 नए नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनु जैन ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया हो चुकी है जिसमें से 116 नर्सिंग अधिकारियों को टिहरी जिले में तैनाती मिली है। जल्द उन्हें सभी नौ ब्लॉक के अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। इसके लिए रिक्त पदों का रोस्टर तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed