फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri: A tree broke due to storm, a student returning from school died after being crushed under it

Tehri : तूफान से टूटा पेड़, स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्रा की दबने से मौत; गांव में मातम

Sun, 13 Jul 2025 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, घनसाली (टिहरी)
अमर उजाला नेटवर्क, घनसाली (टिहरी) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 01:25 AM IST
सार

इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर जान बचाई। 

विज्ञापन
Tehri: A tree broke due to storm, a student returning from school died after being crushed under it
file pic

विस्तार

स्कूल से घर लौटते समय दो छात्र तेज तूफान से टूटे पेड़ के नीचे दब गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर जान बचाई। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। शव काफी क्षत विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम मौके पर ही कराया गया। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा शनिवार को भिलंगना ब्लॉक में पिलखी के नैल गांव के पास हुआ। राजकीय इंटर कॉलजे घुमेटीधार में दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी होने के बाद छात्र पैदल घर लौट रहे थे। जब वह गांव से करीब 200 मीटर दूर थे तभी बारिश होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तेज तूफान के कारण एक चीड़ का पेड़ उखड़ कर उनके ऊपर गिर गया। भारी-भरकम पेड़ के नीचे दबने से कक्षा 10 में पढ़ रहा नैल पिलखी गांव का आरव बिष्ट (16) और कक्षा नौ में पढ़ रही नैल गांव की मानसी (14) की मौके पर ही मौत हो गई। आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे दबे शव बाहर निकालने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने काफी मशक्कत कर दोनों के शव बाहर निकाले। 


थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि शवों की खराब हालात देख ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपे गए। आरव के पिता देहरादून के होटल में और मानसी के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। इस घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। दो बच्चों की मौत से नैल गांव में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed