{"_id":"696a33d68d9c908afc0a18f7","slug":"teams-from-jakholi-ranakot-and-kharsada-became-winners-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116847-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जखोली, रणाकोट और खरसाड़ा की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जखोली, रणाकोट और खरसाड़ा की टीम बनी विजेता
Fri, 16 Jan 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के चाका में संचालित कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले में चौथे दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता में जखोली और कबड्डी के पुरुष वर्ग में रणाकोट और महिला में खरसाड़ा की टीम विजेता रही।
कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। चाका में संचालित कोटेश्वर मेला का शुभारंभ जिला पचांयत सदस्य ताजबीर खाती, जोत सिंह असवाल, ग्राम प्रधान बैरोला मंगेश उनियाल, दाबड़ा प्रधान सुरेश कोठारी, सैण के प्रधान धन सिंह सजवाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष जीत राम उनियाल, महामंत्री शेर सिंह पयाल और निर्मला पंवार ने किया। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इस दौरान माधो सिंह भंडारी भाव नाटिका, नशा मुक्ति नाटक मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। वहीं खेल प्रभारी शूरवीर गुंसाई, अमर सिंह तडियाल के निर्देशन में वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले संपन्न हुए। वॉलीबॉल में जखोली विजेता और गजा की टीम उपविजेता बनी। कबड्डी पुरुष वर्ग में रणाकोट विजेता और चाका की टीम उपविजेता रही। जबकि महिला वर्ग में खरसाडा विजेता और रणाकोट की टीम उपविजेता बनी। गजा के पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी ने दर्शकों को साइबर क्राइम सहित अन्य जानकारी दी। इस मौके पर दिनेश उनियाल, तहसीलदार विनोद तिवारी, प्रधानाचार्य संदीप कर्णवाल, डा. संध्या पंवार, राम प्रकाश सोनी, सीएम फोंदणी, मीनाक्षी राणा मौजूद रहे।
जारी