फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Teachers and staff expressed anger over the elimination of vacant positions.

Tehri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Wed, 24 Dec 2025 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 24 Dec 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers and staff expressed anger over the elimination of vacant positions.
अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रभावशाली लोगों को संरक्षण देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कोटद्वार। जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ने का विरोध किया। अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रभावशाली लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
बुधवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से वह नारेबाजी करते हुए झंडाचौक पहुंचे और प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार का बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह खोखला साबित हो चुका है। प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने, राज्य में बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त और प्रभावी कानून लागू करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक अंकिता भंडारी समेत प्रदेश की सभी बेटियों को सुरक्षा नहीं मिलेगी, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास नेगी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, रंजना रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed