फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tableau of Shishu Mandir stood first in Jaunpur Mahotsav

Tehri News: जौनपुर महोत्सव में शिशु मंदिर की झांकी रही प्रथम

Mon, 20 Nov 2023 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Tableau of Shishu Mandir stood first in Jaunpur Mahotsav
तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव झांकी और मार्च पास्ट के साथ शुरू हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर की झांकी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के परिसर में आयोजित जौनपुर महोत्सव का धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर की संस्कृति बेजोड़ है। उत्तराखंड की असली झलक देखनी है, तो जौनपुर इसका आइना है। विधायक ने झांकी में शामिल सभी 32 स्कूलों को 50-50 हजार की धनराशि विधायक निधि से देने की घोषणा की।



ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इससे पहले 32 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बाजार से मेला परिसर तक झांकी और मार्च पास्ट निकाला। झांकी प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम, एलीट स्कॉलर होम द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय गैड तृतीय रहा।
विज्ञापन


मेला समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि महोत्सव में खेल गतिविधियां भी संचालित की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत, पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, सुनील सजवाण, सुरेंद्र सिंह रावत, महिपाल रावत, सुभाष पंवार, जशोदा देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed