फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Surkanda ropeway journey becomes expensive in the new year

Tehri News: नए साल मेें सुरकंडा रोपवे का सफर हुआ महंगा

Wed, 01 Jan 2025 03:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 01 Jan 2025 03:34 PM IST
विज्ञापन
Surkanda ropeway journey becomes expensive in the new year
नई टिहरी। नए साल की शुरूआत के साथ ही अब सुरकंडा देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे का सफर महंगा हो गया है। रोपवे कंपनी ने टिकट दर में 20 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन

पहले कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक रोपवे से आने-जाने का किराया 205 रुपये था, जो अब बढ़कर 225 रुपये हो गया है। रोपवे कंपनी ने यह बदलाव संचालन लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए किया है। रोपवे कंपनी के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी है। सुरकंडा देवी मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। कद्दूखाला से सुरकंडा देवी मंदिर तक लगभग डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई है। रोपवे सेवा शुरू होने के बाद जो लोग पैदल चढ़ाई करने में असमर्थ रहते हैं उन्हें मंदिर तक पहुंचने की आसान सुविधा मिली है। खासकर वृद्ध लोगों को रोपवे से मंदिर में पहुंचने में अधिक मदद मिली है। किराया बढ़ने के कारण अब यात्रियों को रोपवे सेवा का लाभ लेने के लिए 20 रुपये अधिक खर्च करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed