फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Surkanda Devi ropeway met all the standards in technical investigation

तकनीकी जांच में सभी मानकों पर खरा उतरा सुरकंडा देवी रोपवे

Thu, 31 Mar 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Surkanda Devi ropeway met all the standards in technical investigation
टिहरी के सुरकंडा में नवनिर्मित रोपवे का तकनीकी निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
सुरकुट पर्वत स्थित सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर के दर्शनों को जाने के लिए भक्तों का सफर रोमांचक हो जाएगा। देवी भक्तों को अब डेढ़ किमी की चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। श्रद्धालुओं की राह आसान करने के लिए लंबे समय से निर्माणधीन रोपवे का बृहस्पतिवार को ब्रिडकुल के इंजीनियरों ने तकनीकी निरीक्षण किया और इसे सभी मानकों पर खरा पाया। रोपवे शुरू करने के लिए अब प्रशासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। सीएम की ओर से रोपवे का लोकार्पण कराया जाएगा। उड़न खटोला शुरू होने के बाद देवी भक्त कद्दूखाल से पांच मिनट के सफर में मंदिर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को अब तक कद्दूखाल से डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है, जिस कारण वृद्ध और दिव्यांग लोग आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में परिजन घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी की व्यवस्था कर किसी तरह अपनों को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर तक पहुंचाते हैं। सिद्धपीठ सुरकंडा देवी के दर्शन के लिए प्रति वर्ष लाखों की संख्या में मंदिर पहुंचते हैं। सुरकंडा देवी की सुगम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2015-16 में कद्दूखाल-सुरकंडा रोपवे का निर्माण शुरू किया था। मंदिर तक आसानी से पहुंचने के लिए रोपवे का ट्रायल पिछले दिनों सफल रहा। बृहस्पतिवार को ब्रिडकुल के एमडी व मुख्य रज्जू मार्ग पर्यवेक्षक कुंदन सिंह नेगी, ब्रिडकुल के जीएम आरपी उनियाल के साथ इंजीनियरों की टीम ने रोपवे की तकनीकी जांच की। विशेषज्ञों की टीम ने रोपवे के सारे उपकरण, केबिल और ट्रॉली सहित सभी तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच की। उसके बाद सभी अधिकारियों ने नए रोपवे के केबिन से मंदिर तक का सफर भी किया। पर्यवेक्षक नेगी ने कहा कि रोपवे तकनीकी जांच में सही पाया गया है, शीघ्र ही रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इस मौके पर धनोल्टी एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान और जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed