फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sumarth locks hanging from three days in primary school.

प्राइमरी स्कूल सुमार्थ में तीन दिन से लटके हैं ताले

Fri, 16 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 16 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sumarth locks hanging from three days in primary school.
ताला - फोटो : demo pic

विकासखंड भिलंगना के प्राथमिक विद्यालय सुमार्थ में तैनात दो शिक्षिकाओं में से एक शिक्षिका तीन दिन से स्कूल से नदारद है, जबकि दूसरी शिक्षिका पहले से ही अवकाश पर है। विद्यालय में ताले लटके होने से यहां अध्ययनरत बच्चे हर रोज स्कूल से बिना अक्षरज्ञान लिए ही बैंरग लौटने को मजबूर हैं। इससे ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


पट्टी नैलचामी के सुमार्थ प्राथमिक विद्यालय में बीते बुधवार से ताले लटके हुए हैं, जबकि स्कूल में विभाग की ओर से मात्र 14 बच्चों की पढ़ाई के लिए दो शिक्षिकाओं को तैनात किया गया है। इनमें से एक शिक्षिका पूर्व में कार्यालय से अवकाश पर है जबकि दूसरी अध्यापिका तीन दिन से बिना सूचना दिए विद्यालय भवन पर ताला लटकाकर गायब है। बच्चे हर रोज स्कूल में पढ़ने आ रहे हैं मगर विद्यालय बंद होने से बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन दिन से विद्यालय में तैनात दो शिक्षिकाओं में से एक भी मौजूद नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल शिक्षिका तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर  खंड शिक्षाधिकारी शशिकांत अंथवाल ने बताया कि स्कूल में दो शिक्षिकाओं की तैनाती की गई है। एक अध्यापिका अवकाश पर है, जबकि दूसरी शिक्षिका बिना बताए कहां गायब है, उनका पांच दिन का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed