{"_id":"5fe0ce3a8ebc3e3dd12f8657","slug":"success-is-achieved-through-hard-work-new-tehri-news-drn3653328125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत से ही हासिल होती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत से ही हासिल होती है सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में पूर्व छात्र सम्मेलन में आयोजित किया गया। पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बिना मेहनत के सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। विद्यालय से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न पदों पर आसीन पूर्व छात्रों ने कहा कि मेहनत ही व्यक्ति को सफलता दिला सकती है।
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में प्राचार्य आदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गुगल मीट के माध्यम से आयोजित सम्मेलन में करीब 73 पूर्व छात्र-छात्राएं ऑनलाइन जुड़े। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं ने भी शिरकत की। प्राचार्य ने छात्रों का मार्ग दर्शन करते हुए सफलता के मंत्र बताए। विद्यालय के पूर्व छात्र व भिकियासैंण के उप जिलाधिकारी राहुल शाह, पौड़ी के डीएसपी अनूप काला ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं शिक्षकों के मार्ग दर्शन में लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा ग्रहण करते हैं, वे वह जीवन में सफल रहते हैं। पूर्व छात्रा अंबिका रतूड़ी, सृष्टि भारद्वाज, दिनेश जोशी, अर्पणा जयाड़ा, अभिलाष, सुभाष गैरोला, उम्मेद रावत ने सफलता के टिप्स दिए। इस मौके पर उप प्राचार्य आरएस बिष्ट, एसएल भट्ट, डीएस रावत, विशाल अंसारी, अफाक अहमद आदि मौजूद थे।