फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students were happy after doing well in the first paper of English

Tehri News: अंग्रेजी का पहला पेपर अच्छा आने से खुश हुए छात्र-छात्राएं

Sat, 15 Feb 2025 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 15 Feb 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Students were happy after doing well in the first paper of English
सीबीएसई की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा शुरू, 16 केंद्रों पर हुई परीक्षा
विज्ञापन

नई टिहरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हो गई। जिलेभर में बोर्ड के 16 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 1062 छात्र-छात्राओं में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी विषय का पहला पेपर सही होने पर छात्र काफी खुश नजर आए।
शनिवार से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। बोर्ड परीक्षा के जिलेभर में 16 केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा देकर बाहर आए अधिकतर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी विषय का पहला पेपर काफी संतुलित और अपेक्षा के अनुरूप था। जिसे हल करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

यहां केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा हॉल से बाहर आए परीक्षार्थी सूजलचंद रमोला, नमन भंडारी और तेजस भंडारी ने बताया कि उनका पहला अंग्रेजी का पेपर बहुत अच्छा हुआ। हालांकि समय की कमी के कारण एक-दो प्रश्नों के उत्तर नहीं लिख पाए। अक्षिता, सुहानी और स्वास्तिका ने बताया कि उनका पेपर बहुत अच्छा हुआ। पेपर में 80 से 85 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर देकर घर लौट रही दिव्या ने कहा कि उनका पेपर भी काफी अच्छा हुआ, लेकिन समय अभाव के कारण उनका चार अंक का प्रश्न छूट गया। अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को काफी अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि अन्य प्रश्नपत्र भी इसी तरह संतुलित आने की उम्मीद है। बताया गया कि जिलेभर में सीबीएसई बोर्ड के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो छात्रों के अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल के पहले पेपर में 1060 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed