{"_id":"6718e573f0257f931c0a40e0","slug":"students-took-out-a-rally-and-gave-the-message-of-de-addiction-tehri-news-c-50-1-nth1001-109378-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश
Wed, 23 Oct 2024 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 23 Oct 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज कंडियाल गांव के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से पंडरगांव तक नशामुक्त रैली निकालकर ग्रामीणों नशा मुक्ति का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को नशे के प्रचलन पर रोक लगाने के लिए रैली के माध्यम से जागरूक किया।
नशा मुक्त रैली का नेतृत्व कर रहे राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार ने कहा कि एक माह के भीतर क्षेत्र के पट्टी उपली रमोली के उपला और निचला कंडियाल गांव, पंडरगांव, दीनगांव, सिलोडा सहित पांच गांव में संपन्न हुए शादी-समारोह एवं अन्य सार्वजनिक कार्यों पर शराब नहीं परोसी गई। जल्द ही उपली पट्टी के संपूर्ण गांवों और क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाए जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन नौटियाल, भाजपा मुखेम मंडल अध्यक्ष राजपाल राणा, कुंवर सिंह पंवार, यशपाल कंडियाल, भगवान सिंह पंवार, धनपाल पंवार, राकेश कंडियाल, सुंदर लाल, तरूणा देवी, चंद्रकला देवी, सुंदरी देवी, नारायणी देवी आदि मौजूद थे। संवाद