फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students took out a morning procession on State Foundation Day.

Tehri News: राज्य स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

Sun, 09 Nov 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 09 Nov 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Students took out a morning procession on State Foundation Day.
शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन

नई टिहरी/नरेंद्रनगर/थत्यूड़। राज्य स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से गणेश चौक से गीता भवन तक प्रभात फेरी निकाली गई। इससे पहले साईं चौक पर शहीद उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं ने राज्य आंदोलनकारियों के जयकारे करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।
रजत जयंती पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य ने इन 25 सालों में संतुलित और समावेशी दृष्टिकोण अपनाते हुए हर क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करते हुए सतत् विकास किया है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, डीएम नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल,सीईओ वीपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श विद्यालय के छात्रों ने पोस्ट ऑफिस से साईं चौक तक प्रभात फेरी निकली। प्रभात फेरी में प्रधानाध्यापक त्रिवेंद्र तीर्थराज सिंह राणा, गौतम भट्ट, रामानुज बहुगुणा, प्रमिला नौटियाल, मीरा पंवार मौजूद थे। नरेंद्रनगर में छात्रों ने उत्तराखंड के जयघोष के साथ बाजार में प्रभात फेरी निकाली। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने राज्य में बढ़ रहे पलायन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर चिंता जताई। इस मौके पर एसडीएम आशीष घिल्डियाल, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, सीईओ बीपी सिंह, प्रधानाचार्य पंकज डियूडी, चंद्रदेव नौटियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाड़ी महाविद्यालय में भी राज्य स्थापना दिवस पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य प्रो. एके सिंह, नोडल अधिकारी मीना, डॉ. ईरा सिंह आदि मौजूद थे। थत्यूड़ में जीजीआईसी और किरण ज्योति शिक्षा सदन के छात्रों ने मुख्य बाजार में रैली निकाली और उत्तराखंड के शहीदों को याद किया। इस मौके चेतन प्रसाद नौटियाल, महिपाल सिंह रावत, खेमराज भट्ट, बीडीओ अर्जुन सिंह रावत आदि मौजूद थे। लंबगांव, घनसाली, कंडीसौड़, चंबा और जाखणीधार में भी राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed