फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   students' re-election

गढ़वाल विवि के हाथ में रहेगी छात्र संघ चुनाव कराने की बागडोर

Thu, 18 Jul 2019 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
students' re-election
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध गढ़वाल मंडल के 52 राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की कमान इस सत्र में भी एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के हाथ में रहेगी। सत्र 2020-21 से श्रीदेव सुमन विवि छात्रसंघ चुनाव कराने की बागडोर थामेगा। क्योंकि इस सत्र में भी राजकीय महाविद्यालयों में गढ़वाल विवि के छात्रों का पंजीकरण अधिक है।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल के राजकीय महाविद्यालय वर्ष 2018-19 में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि से डिएफिलेट होकर श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हो गए थे। गत वर्ष श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हुए कॉलेजों में विवि प्रशासन ने सिर्फ स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में ही छात्रों को प्रवेश दिया था। स्नातक द्वितीय, तृतीय व स्नातकोत्तर फाइनल ईयर के छात्र गढ़वाल विवि से संबद्ध हैं। सत्र 2019-20 में राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत गढ़वाल विवि के छात्रों का अंतिम बैच पास आउट हो जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति डा. यूएस रावत का कहना है कि गत वर्ष शासन स्तर पर निर्णय हुआ था कि गढ़वाल विवि के छात्रों का फाइनल बैच पास आउट होने के बाद ही श्रीदेव सुमन विवि छात्रसंघ चुनाव कराएगा। इस सत्र में राजकीय महाविद्यालयों में दोनों ही विवि के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसी स्थिति में एक कॉलेज में दो-दो छात्र संघों का गठन होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed