फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students raised burning issues of Uttarakhand in the Youth Parliament.

Tehri News: युवा संसद में छात्रों ने उठाए उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दे

Wed, 19 Nov 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 19 Nov 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Students raised burning issues of Uttarakhand in the Youth Parliament.
विद्यार्थियों ने निभाई मंत्रियों और सांसदों की भूमिकाएं
विज्ञापन

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पोखरी में राजनीति विज्ञान विभाग की पहल पर युवा संसद का आयोजन किया जिसमें छात्र-छात्राओं को संसदीय परंपराओं की सीख और समझ के बारे में जानकारी दी गई।
पोखरी महाविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने संसद सदस्यों का मंचन किया जिसमें पूनम नौटियाल लोकसभा अध्यक्ष बनाई गई। पूजा असवाल ने प्रधानमंत्री, सावित्री गृह मंत्री, जैसमिन शिक्षा मंत्री, अनीसा स्वास्थ्य मंत्री, मनीषा महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाई गई। सदन की सुरक्षा में तैनात रहने वाले मार्शल की भूमिका चांदनी, नेता प्रतिपक्ष मीनाक्षी और मंजू, प्रीति, कोमल ने विपक्ष के सांसदों की भूमिका निभाई। संसद में बहस के मुद्दे उत्तराखंड राज्य की समस्याएं रही जिसमें सदस्यों ने जोर शोर से पलायन, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, सड़क और आपदा प्रबंधन, पेपर लीक सहित महिला आरक्षण के मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. शशिबाला वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को सीखने का मौका मिलता है। भविष्य में वे राजनीतिक क्षेत्र में भी कॅरिअर बना सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को राष्ट्रहित और संसदीय कार्य प्रणाली की जानकारी हासिल हुई। इस मौके पर डॉ डीपी सिंह, डॉ. गणेश भगवात, सरिता सैनी, डॉ. नीमा भेतवाल, डॉ. वंदना सेमवाल, योग प्रशिक्षक अजय तिवारी, अंकित सैनी, रेखा नेगी, मुकेश रतूड़ी, सुनीता असवाल, नरेश, दीवाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed