{"_id":"673b4035121425a86f0f5a92","slug":"students-of-srt-campus-badshahithal-got-the-gift-of-bus-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109747-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों को मिली बस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों को मिली बस की सौगात
Mon, 18 Nov 2024 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 18 Nov 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। परिसर के छात्र-छात्राओं को अब घर से कैंपस जाने और घर आने के लिए घंटों बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विवि प्रशासन की ओर से छात्रों की सुविधा के लिए एसआरटी परिसर को 40 सीटर बस उपलब्ध कराई गई है। यह बस प्रतिदिन बौराड़ी और चंबा से छात्र-छात्राओं को बादशाहीथौल कैंपस लेकर जाएगी।
एचएनबी गढ़वाल विवि प्रशासन ने बस खरीदकर स्वामी रामतीर्थ परिसर को सौंप दी है। बस संचालन होने से परिसर के छात्रों को आने व जाने में सहूलियत मिल सकेगी। स्वामी रामतीर्थ परिसर में चंबा, नई टिहरी, कोटीकाॅलोनी, भागीरथीपुरम सहित आसपास के कई क्षेत्रों के छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन समय पर वाहन नहीं मिलने के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने बताया कि बस के संचालन के लिए परिसर प्रशासन ने एक समिति का गठन किया है। समिति में प्रो. एमएस नेगी, प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. एबी थपपलियाल, डाॅ. केसी पेटवाल, डाॅ. रविंद्र सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य रतूड़ी और सचिव दीपक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बस प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से बौराड़ी से चलकर बादशाहीथौल जाएगी। उसके बाद सुबह 9.15 बजे चंबा से छात्रों को लेकर कैंपस पहुंचेगी। फिर बस सुबह 9.45 बजे बौराड़ी से बादशाहीथौल और चौथे राउंड में सुबह 10.20 बजे से चंबा चलकर बादशाहीथौल पहुंचेगी। बस का विधिवत संचालन आज मंगलवार से शुरू होगा। बस में छात्र-छात्राओं को फिलहाल निशुल्क कैंपस जाने और घर जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।