फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students locked out the examination department of Sridev Suman University headquarters.

Tehri News: छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय के परीक्षा विभाग में की तालाबंदी

Tue, 02 Dec 2025 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 02 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Students locked out the examination department of Sridev Suman University headquarters.
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विवि मुख्यालय बादशाहीथौल पहुंचकर परीक्षा परिणामों में सुधार करने और समय पर परीक्षाफल घोषित न किए जाने पर आक्रोश जताते हुए परीक्षा विभाग में तालाबंदी कर दी। उन्होंने विवि कुलपति को ज्ञापन सौंपे शीघ्र छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में मंगलवार दोपहर को विवि परिसर ऋषिकेश के छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट के नेतृत्व में पहुंचे छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर परीक्षा विभाग में सांकेतिक तालाबंदी कर विरोध जताया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि विवि प्रशासन की ओर से परीक्षा परिणाम में त्रुटियां की जा रही हैं। परीक्षाफल समय पर घोषित नहीं किया जा रहा है, विषय सेमेस्टर परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक विषय में उतीर्ण होने के बाद छात्रों को अनुत्तीर्ण दिखाया जा रहा है, यह विवि प्रशासन की लापरवाही है। छात्रों ने विषय सेमेस्टर आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर से आगे बढ़ाए जाने की मांग की। कहा कि विवि प्रशासन की ओर से छात्रों के परीक्षा परिणामों में बार-बार गलतियां की जाती हैं, जिससे छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने शीघ्र छात्रों की सभी मांगों का उचित समाधान न होने पर आंदोलन शुरू की चेतावनी दी। विवि उप परीक्षा नियंत्रक डॉ़ हेमंत बिष्ट ने छात्रों को 24 घंटे के भीतर मांगों के समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद छात्रों ने परीक्षा विभाग का ताला खोल दिया। मांग करने वालों में छात्र संघ महासचिव आदित्य भंडारी, ऋषभ चौहान, आयुष, आर्यन पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed