फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students lock on college gate

प्रदर्शन कर छात्रों ने नैनबाग महाविद्यालय में की तालाबंदी

Tue, 16 Jul 2019 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Students lock on college gate
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में एमए की कक्षाएं शुरू करने, बीए में गृह विज्ञान, शिक्षाशास्त्र और संस्कृत विषय स्वीकृत करने, राजनीतिशास्त्र और इतिहास विषय में शिक्षकों की नियुक्ति करने व फर्नीचर की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से आंदोलनरत छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कॉलेज की प्राचार्य डा. अर्चना गौतम ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर छात्रों की मांग पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मांग के समर्थन में छात्रसंघ अध्यक्ष राजमोहन सिंह रावत सिंह पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे।
विज्ञापन

नैनबाग महाविद्यालय के छात्र चार सूत्री मांगों को लेकर 12 जुलाई से आंदोलनरत है। छात्रसंघ अध्यक्ष रावत मांग के समर्थन में कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शासन-प्रशासन के स्तर पर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने से आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज में प्रदर्शन कर तालाबंदी की। सरकार पर नैनबाग महाविद्यालय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा सरकार बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। नैनबाग महाविद्यालय में सर्वाधिक छात्राएं पढ़ती है, लेकिन एमए की कक्षाएं संचालित न होने से छात्राएं बीए करने के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। जल्द ही मांगों पर कार्रवाई न होने पर छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में गौरव बिष्ट, रोहन भंडारी, विपिन, महेश तोमर, गोविंद, नितिन कपूर, मोनिका, कल्पना व ऋषि शामिल रहे। इधर, कॉलेज में तालाबंदी की सूचना पर तहसीलदार जेएस राणा ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों से तालाबंदी न करने का अनुरोध किया, लेकिन छात्रों ने उनकी बात को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed