फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students going 70 km for ITI

दो करोड़ 30 लाख से भवन तो बना, लेकिन पढ़ाई को छात्र नाप रहे 70 किमी की दूरी

Fri, 13 Nov 2020 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Students going 70 km for ITI
सरकार भले ही युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर स्वरोजगार देने का डंका पीट रही हो, लेकिन थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में सरकार की युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। क्षेत्र के युवाओं को आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए 70 किमी दूर चंबा या फिर नई टिहरी का रुख करना पड़ रहा है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए दो करोड़ 30 लाख की लागत से बना आईटीआई भवन भी देखरेख के अभाव में खंडहर होता जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2006 से कंडीसौड़ आईटीआई की स्वीकृति मिली थी। तब से आईटीआई विकास विभाग के एक कमरे में संचालित हो रहा था, जिसमें सिर्फ डाटा इंट्री ऑपरेटर ट्रेड संचालित हो रहा था। लेकिन इस सत्र से उक्त ट्रेड भी बंद हो गया है। प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं को 70 किमी दूर चंबा या नई टिहरी का रुख करना पड़ रहा है। घर से दूर बच्चों को आईटीआई में प्रवेश दिलाने पर अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यही नहीं इंटर कॉलेज के समीप 2 करोड़ 70 लाख से आईटीआई के नए भवन और आवासीय परिसर निर्माण की स्वीकृति 2015 में मिली थी। नया भवन बनने पर आईटीआई में इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर, सिलाई, फैशन डिजायनिग और फीडर के नए ट्रेडों का संचालन होना था। दो करोड़ 30 लाख की लागत से भवन निर्माण कार्य गत वर्ष लगभग बनकर तैयार हो गया है, लेकिन देखरेख के अभाव में भवन भी खंडहर होता जा रहा है। आईटीआई में कार्यरत प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को दूसरी जगह अटैच कर दिया गया है। गांव के अतोल सिंह गुसाईं, सुरेंद्र राणा, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य शैला गुसाईं का कहना यदि आईटीआई बंद करना था तो सरकार ने दो करोड़ की लागत से भवन निर्माण क्यों किया। यदि दोबारा से आईटीआई का संचालन नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed