फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students gave colorful presentations at the annual festival

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Thu, 13 Feb 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Students gave colorful presentations at the annual festival
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवालगांव (सकलाना) के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, समूह गान और एकाकी नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन लाख देने की घोषणा की। साथ ही 50-50 हजार की धनराशि प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव, मठियाण गांव, लामकंडे और प्राथमिक विद्यालय कुंदणी को देने की भी घोषणा की। प्रधानाध्यापक नारायण प्रसाद सुयाल ने भी विचार रखे। वृक्ष मित्र शिक्षक डा. त्रिलोक चंद्र सोनी ने विधायक पंवार और अभिभावकों को पौधे भेंट किए। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता रावत, पीटीए अध्यक्ष मेहर हटवाल, प्रधान सुनीता हटवाल, पूर्व प्रधान सरोप सिंह नेगी, अरविंद सकलानी, बिजेंद्र हटवाल, अखिलेश उनियाल, गोविंद सिंह, बचन सिंह, गंभीर सिंह, हेमा रावत, प्रेमदास गडोई, कमलेश सकलानी और एससी बड़ोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed