{"_id":"673c7bae7290fb2afc0d47db","slug":"students-gave-a-wonderful-performance-in-the-annual-function-tehri-news-c-50-1-nth1001-109758-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Tue, 19 Nov 2024 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
चंबा मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते नन्हें बच्चे। संवाद
चंबा (टिहरी)। मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी चंबा के 30वें वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी चंबा के वार्षिकोत्सव का मंत्री उनियाल ने शुभारंभ किया। कहा कि विद्यालयों का मुख्य उद्देश्यों छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता परख शिक्षा देना होना चाहिए। छात्र-छात्राओं को खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी चंबा छात्र-छात्राओं को लंबे समय से बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। कहा कि विद्यालय से पास आउट हुए छात्र बड़े संस्थानों में कार्य कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य कुलदीप गुसाईं ने कार्यक्रम में विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट और अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक विजेंद्र सिंह रावत, एएसपी जेआर जोशी, नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, डॉ. प्रमोद उनियाल, सुनील सेमवाल, नितेश पंवार, सरिता रावत, सरोज नेगी, बबीता नेगी आदि मौजूद थे।