फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students gave a colourful cultural presentation in the annual function

Tehri News: वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

Sun, 16 Feb 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 16 Feb 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Students gave a colourful cultural presentation in the annual function
नरेंद्रनगर (टिहरी)। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने कॉलेज की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

वन एवं तकनीकी शिक्षा व भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में न भेजकर सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावकों के प्रयासों से पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार में छात्रों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री उनियाल ने कॉलेज में कॉन्फ्रेंस हॉल बनाने के लिए विधायक निधि से पांच लाख और 10 कंप्यूटर और टाइल्स लगाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सीईओ शिव प्रसाद सेमवाल ने सरकार की ओर से छात्र- छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सीएल सुमन ने कॉलेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिक्षक रमेश असवाल ने संचालन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रशासक राजेंद्र भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विरेंद्र कंडारी, दयाल सिंह रावत, उग्रसेन यादव, उमेद सिंह रावत, केएन भट्ट, राकेश रतूड़ी, सुरेंद्र जेठुड़ी, आइएस शाक्य, राकेश बहुगुणा और डीएस वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed