फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students also jumped into the movement for the deployment of teachers

शिक्षकों की तैनाती के लिए छात्र भी कूदे आंदोलन में

Fri, 12 Nov 2021 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Students also jumped into the movement for the deployment of teachers
घनसाली के जीआइसी अखोड़ी में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : NEW TEHRI
गणित और अर्थशास्त्र विषय में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों के आंदोलन में अब इंटर कॉलेज अखोड़ी के छात्र भी कूद पड़े हैं। शिक्षकों की तैनाती न होने से नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी स्कूल गेट का ताला नहीं खुलने दिया। जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी धरने बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज अखोड़ी में लंबे समय से अर्थशास्त्र और गणित विषय में प्रवक्ता पद रिक्त चल रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर बीते एक से 12 सितंबर तक अभिभावकों ने धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर 12 सितंबर को अभिभावकों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। अभिभावकों का कहना है कि तब से दो माह का समय बीत चुका है, लेकिन दोनों विषयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई। विरोध स्वरूप अभिभावकों ने बीते बृहस्पतिवार को स्कूल में तालाबंदी कर दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे दिन भी अभिभावकों ने स्कूल गेट का ताला नहीं खुलने दिया। स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं भी अभिभावकों के साथ धरने पर बैठे रहे। अभिभाव संघ के अध्यक्ष विक्रम घणाता ने बताया कि बीईओ भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने उन से दूरभाष पर संपर्क किया। बीईओ ने कहा 16 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होनी है। परीक्षाएं संपन्न होने तक धरना-प्रदर्शन टाल दें। शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभिभावकों ने बीईओ का आश्वासन मानने से स्पष्ट इनकार कर दिया। कहा जब तक दोनों विषयों में शिक्षक कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेते, तब तक वे ताला नहीं खोलेेंगे। तालाबंदी करने वालों में कुलदीप चौधरी, लक्ष्मी चौहान, उत्तम सिंह, दर्शनी राणा, मंगल सिंह, जय सिंह नेगी, गौतम नेगी बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed