{"_id":"e4bbbdd8273e093679bcd3791eca50bd","slug":"strike-for-road-facility-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण नहीं होने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण नहीं होने पर दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय बाद भी थौलधार ब्लॉक के पुलियाखाल-उप्पू मोटर मार्ग, सुवालखाल-सुलियाधार, सुलिया-जिजासू, थडगी-डोबरा, पाली-बेरगणी-जुल्क मोटर मार्गों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लोनिवि कार्यालय में धरना देकर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा ठागधार-थौलधार मोटर मार्ग का निर्माण वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। वन भूमि हस्तांतरण नहीं होने की रट वर्षों से अधिकारी लगाए हुए हैं, लेकिन शासन स्तर पर वन भूमि हस्तांतरण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को थौलधार ब्लॉक के जनप्रतिनिधि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पहुंचे।
वहां नारेबाजी करते हुए सड़कों का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे। ईई विपुल कुमार सैनी ने लंबित सड़कों का निर्माण जल्द शुुरू करने का आश्वासन दिया, तब जाकर जन प्रतिनिधियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
धरना देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप सिंह रावत, जयवीर सिंह भंडारी, लक्ष्मी देवी, भगवान सिंह राणा, केएस डबराल, सुमति देवी, जगदीश प्रसाद डबराल आदि बैठे रहे।