फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Station in-charge should form a team for Operation Smile: SSP

ऑपरेशन स्माइल के लिए टीम गठित करें थाना प्रभारी : एसएसपी

Thu, 24 Aug 2023 04:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
Station in-charge should form a team for Operation Smile: SSP
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर सीएम हेल्प लाइन पोर्टल, ऑपरेशन प्रहार और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ऑपरेशन स्माइल अभियान को सफल बनाने के लिए जिला व थाना स्तर पर जल्द टीमों का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को यहां पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने वीसी के जरिए कहा कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल में दर्ज शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के लिए थानाध्यक्ष स्वयं पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता से बात कर समस्या का समाधान करें। इसमें लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष को थाने से हटाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने ऑपरेशन प्रहार के शतप्रतिशत मामले निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऑपरेशन स्माइल अभियान को सफल बनाने के लिए जल्द टीम गठन करने को कहा। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी,सीओ (ट्रैफिक) सुरेंद्र प्रसाद बलूनी और सीओ टिहरी ओसिन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed