फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   State will be declared Khatling Tourism Development Fair: Maharaj

राजकीय घोषित होगा खतलिंग पर्यटन विकास मेला : महाराज

Sat, 16 Oct 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
State will be declared Khatling Tourism Development Fair: Maharaj
घनसाली के घुत्तू में खतलिंग पर्यटन विकास मेले को संबोधित करते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। - फोटो : NEW TEHRI
भिलंगना के घुत्तू में आयोजित खतलिंग पर्यटन विकास मेले का लोनिवि एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खतलिंग पर्यटन विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा। इस दौरान महाराज ने तीन करोड़ 87 लाख की सड़कों का शिलान्यास और 83 लाख की नहरों को लोकार्पण किया। उन्होंने घनसाली में लोनिवि का गेस्ट हाउस का निर्माण, सहस्त्रताल, महसरताल, खतलिंग को पर्यटन का हब बनाने की घोषणा की। मेले में लोक गायक किशन महिपाल ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने कहा कि टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए 1200 करोड़ की डीपीआर तैयार की जा रही है। वर्षों से अधर में लटके बांध प्रभावित 415 परिवारों के पुनर्वास के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 74 लाख रुपये नकद प्रतिकर भुगतान किया जा रहा है। कहा कि रौलाकोट के प्रभावितों को भूमि मुहैया करवाई जा रही है। राज्य के छोटे-छोटे पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि इन स्थानों पर भी पर्यटक पहुंच सकें। विधायक शक्ति लाल शाह ने मंत्री से लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। मंत्री ने मैगाधार-भेटी-जमोलना पोखार, थापड़ से डमकोट होते हुए दुध्याडी देवी मंदिर पौनाड़ा, सटियाला से ग्राम गवाणा मल्ला, चंबा-मसूरी मार्ग से चोपडियाल से मरखानी मोटर मार्ग का शिलान्यास और हुयानी से कुंवा, श्रीकोट-बासर, सेरा गहड़ आदि नहरों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान लोक गायक किशन महिपाल और गायिका पूनम सती ने मेले में कई शानदार प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने पिंगाली का छाला घुघूती, स्याली भौंपाली, लगी बडोली और फ्यूंलड़िया त्वै दिखीक... सहित कई गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता, मेला समिति के अध्यक्ष चंद्र कंडारी, सूर्यप्रकाश सेमवाल, शिवप्रसाद सेमवाल, राजेंद्र गुसाईं, शिव सिंह रौथाण, गिरीश नौटियाल, आनंद बिष्ट, रामकुमार कठैत, कुलदीप रावत, सोहन लाल खंडेवाल, दर्शन लाल आर्य और प्रताप सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed