फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   State Teachers Association angry over appointment of guest teachers

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर राजकीय शिक्षक संघ नाराज

Tue, 07 Dec 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
State Teachers Association angry over appointment of guest teachers
अतिथि शिक्षक नियुक्त करने के फैसले पर राजकीय शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त न दिखाए जाने का निर्णय लेकर शिक्षकों के साथ छलावा किया है। सरकार के इस फैसले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एसएस सरियाल और जिला प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से शिक्षकों के कई हित प्रभावित होंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त नहीं दिखाती है, तो एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति कैसे होंगी। सेवा अवधि में न्यूनतम तीन पदोन्नति की मांग करने वालों के खिलाफ इस तरह का निर्णय पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की इस समस्या का समाधान नहीं करती है, तो राजकीय शिक्षक संघ को सरकार के इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी और जरूरत पड़ी, तो न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed