{"_id":"b08e6cdbff370e7a3bb857ed21750e12","slug":"starts-toll-free-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल फ्री नंबर 18001804126 शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल फ्री नंबर 18001804126 शुरू
नई टिहरी
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर के पास जिला आपदा परिचालन केंद्र में समाज कल्याण विभाग का टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर शुरू किया गया है। सोमवार को केंद्र का शुभारंभ करते हुए डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को इस टोल फ्री नंबर 18001804126 पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ डा. अहमद इकबाल, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन