फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Start evening bus service from Dehradun to Narendranagar

Tehri News: देहरादून से नरेंद्रनगर के लिए शुरू करें शाम की बस सेवा

Thu, 04 Jan 2024 04:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Start evening bus service from Dehradun to Narendranagar
दो कॉलम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। परिवहन निगम की देहरादून-नरेंद्रनगर बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर पूर्व में संचालित बस सेवा को फिर से बहाल करने की मांग की है।
परिवहन मंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया गया है, कि राज्य गठन से पहले देहरादून से नरेंद्रनगर के लिए रात के समय बस सेवा संचालित की जा रही थी। जिससे देहरादून में नौकरी पेशा और उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले हर रोज नरेंद्रनगर से आवागमन करते थे। लेकिन राज्य गठन के कुछ समय बाद से यह सेवा पूरी तरह से बंद कर देने से लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

बताया कि नरेंद्रनगर पालिका क्षेत्र और आसपास गांव के कई लोग देहरादून में नौकरी करते हैं। जबकि कई युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए देहरादून जाते रहते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना कर देहरादून पहुंचना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन मंत्री और प्रबंध सचिव से स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए शीघ्र ही बस सेवा बहाल करने की मांग की है। ज्ञापन पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र सिंह गुसाईं, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी व विजय धमांदा के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed