जौनपुर ब्लाक मुख्यालय में स्थित पुलिस थाने में आयोजित एक कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एसएसपी तृप्ति भट्ट ने जीजीआईसी थत्यूड़ की मेधावी छात्राओं को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि महिला अपराध, घरेलू हिंसा, सामाजिक कुरीतियों, दहेज जैसी घटनाओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी छोटे अपराध की सूचना पुलिस को दें, जिससे अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जनता से पुलिस के साथ संवाद बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर कवि सोमवारी लाल सकलानी, सीओ प्रेम कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, उर्मिला बडोला, बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण, सुनील भट्ट, रामप्रकाश भट्ट, शैलेंद्र मल्ल और गोविंद सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
संवाद