{"_id":"5d6aa6e68ebc3e01463f234f","slug":"sridev-suman-university-gets-the-command-of-student-union-election-new-tehri-news-drn3181377189","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि को मिली गढ़वाल मंडल के 49 कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन विवि को मिली गढ़वाल मंडल के 49 कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की कमान
Sun, 01 Sep 2019 10:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीदेव सुमन विवि को प्रदेश सरकार ने गढ़वाल मंडल के 49 राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की कमान श्रीदेव सुमन विवि को सौंप दी है। शासन से छात्रसंघ चुनाव कराने की जिम्मेदारी मिलते ही विवि प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। गढ़वाल मंडल के पीजी कॉलेजों में 9 सितंबर को होगा छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों, विवि के गोपेश्वर और ऋषिकेश कैंपस व अशासकीय सहायता प्राप्त चमन लाल महाविद्यालय हरिद्वार में 9 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है। श्रीदेव सुमन विवि को पहली बार इस सत्र में छात्रसंघ चुनाव कराने की जिम्मेदारी मिली है। गत वर्ष गढ़वाल केंद्रीय विवि से डिएफिलेट हुए गढ़वाल मंडल के 49 राजकीय महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हुए थे।
विज्ञापन
पिछले साल गढ़वाल विवि ने ही राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए थे। 29 अगस्त को शासन ने श्रीदेव सुमन विवि को छात्रसंघ चुनाव कराने की कमान सौंपी है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि सभी महाविद्यालय और विवि के कैंपस 3 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। 4 सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 5 सितंबर को नामांकन होगे।
विज्ञापन
6 सितंबर को नामांकन प्रपत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। जबकि 7 सितंबर को सभी कॉलेजों में आम सभा होगी और 9 सितंबर को मतदान के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। उसी दिन नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा। कुलसचिव ने बताया कि सभी कालेजों के प्राचार्यों को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार छात्रसंघ चुनाव कराने का पत्र भेज दिया गया है।